Home जानकारों की राय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
Banner
Banner
उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े Print E-mail

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद लगातार दूसरे कारोबारी दिन प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

आईटी और टीईसीके क्षेत्र के शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही।
बीएसई सेंसेक्स 70 अंक यानी 0.41% की मजबूती के साथ 17,168 पर रहा। निफ्टी 17 अंक यानी 0.34% की बढ़त के साथ 5,133 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.29% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.50% की गिरावट रही।

आज सुबह सेंसेक्स 17,088 और निफ्टी 5,116 पर खुला। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स 17,054 और निफ्टी 5,102 तक फिसल गये। लेकिन उसके बाद दोनों सूचकांक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होते रहे। दोपहर के कारोबार में खाने-पीने की चीजों की महँगाई दर में कमी आने की खबर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त की रफ्तार थोड़ी बढ़ गयी। 27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में खाने-पीने की चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) में 17.81% की रही है। लेकिन इस खबर का असर बाजार पर ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर फिसल गये। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक तेजी आ गयी। सेंसेक्स 17,215 और निफ्टी 5,153 तक चढ़ गये।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। सबसे ज्यादा बढ़त आईटी सूचकांक ने दर्ज की। यह सूचकांक 1% ऊपर चढ़ा। टीईसीके सूचकांक को 0.93%, बैंकिंग सूचकांक को 0.69%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को 0.69%, तेल-गैस सूचकांक को 0.49% और  हेल्थकेयर सूचकांक को 0.42% का लाभ हुआ। दूसरी ओर, ऑटो सूचकांक को 0.95%, एफएमसीजी सूचकांक को 0.79%, पीएसयू सूचकांक को 0.59% और धातु सूचकांक को 0.32% का घाटा सहना पड़ा। रियल्टी सूचकांक में 0.18% और पावर सूचकांक में 0.10% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स सूचकांक सपाट बंद हुआ।

सेंसेक्स के 15 शेयरों का आज फायदा हुआ, जबकि 15 शेयरों को नुकसान सहना पड़ा। सन फार्मा को 2.97%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 2%, भारती एयरटेल को 1.98%, विप्रो को 1.7%, आईसीआईसीआई बैंक को 1.5%, टीसीएस को 1.3%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज को 1.3% और एनटीपीसी को 1.3% का लाभ हुआ। इन्फोसिस में 0.92%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.84%, एचडीएफसी बैंक में 0.72% और जयप्रकाश एसोसिएट्स में 0.51% की तेजी रही। आईटीसी, एसबीआई और एचडीएफसी के शेयर में भी हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 4.2%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 1.7%, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 1.2% और एसीसी को 1% का घाटा उठाना पड़ा। टाटा पावर में 0.99%, हीरो होंडा में 0.98%, टाटा मोटर्स में 0.97%, मारुति सुजुकी में 0.91% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.52% की कमजोरी रही। डीएलएफ, ओएनजीसी, टाटा स्टील, बीएचईएल, रिलायंस इन्फ्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में भी हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

बाजार आज दोपहर 2:10 बजे 

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों हरे निशान पर हैं। दोपहर 2:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 50 अंक की मजबूती के साथ 17,148 पर है। निफ्टी 3 अंक की बढ़त के साथ 5,131 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.37% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.02% की कमजोरी है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.01% की मामूली बढ़त है। 
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू, धातु और कैपिटल गुड्स सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती टीईसीके सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.94% ऊपर है। सेंसेक्स के 15 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 15 शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सबसे ज्यादा बढ़त भारती एयरटेल में दिख रही है। इसके शेयर में 1.9% की मजबूती है।

बाजार आज सुबह 9:10 बजे 

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सुबह 9:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 11 अंक की मजबूती के साथ 17,109 पर है। निफ्टी 3 अंक की बढ़त के साथ 5,119 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की बढ़त है। 
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के एफएमसीजी, धातु और पीएसयू सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा बढ़त कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.26% ऊपर है। सेंसेक्स के 15 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 15 शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सबसे ज्यादा बढ़त विप्रो में दिख रही है। इसके शेयर में 1.35% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 16:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner