Banner
सेंचुरी प्लाइबोर्ड ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर Print E-mail

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सेंचुरी प्लाइबोर्ड का शेयर उछल कर 54.95 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 12:50 बजे यह 14.11% की बढ़त के साथ 54.20 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 47.50 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी के बारे में खबर है कि वह जून तक अपने सीमेंट डिविजन के कारोबार का आईपीओ ला सकती है। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की 200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 13:13 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner