एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईटीसी ने चढ़ाया सेंसेक्स को Print E-mail

आज सेंसेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का रहा।

सेंसेक्स को एचडीएफसी से 26 अंक, आईसीआईसीआई बैंक से 25 अंक और आईटीसी से 9 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने 7 अंक, टाटा मोटर्स ने 6 अंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी 6 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के 17 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 13 शेयर घाटे में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 24 अंक की चपत लगायी।
सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में एचडीएफसी का शेयर रहा। यह 79.50 रुपये यानी 2.75% की तेजी के साथ 2974.80 रुपये पर आ गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 1.96%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.91%, टाटा मोटर्स में 1.61%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.60% और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 1.53% की तेजी रही। आईटीसी में 0.83%, हीरो होंडा में 0.85%, एचडीएफसी बैंक में 0.71%, विप्रो में 0.53% और बीएचईएल में 0.28% की बढ़त रही। एनटीपीसी में 0.13%, एसबीआई में 0.10%, एसीसी में 0.09%, टाटा स्टील में 0.07%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.02% और इन्फोसिस में 0.02% की हल्की मजबूती रही। दूसरी ओर, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 2.10% का घाटा सहना पड़ा। भारती एयरटेल में 1.28%, जिंदल स्टील में 1.22%, रिलायंस इन्फ्रा में 1.17%, ओएनजीसी में 1.07%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.03%, सिप्ला में 0.86%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 0.84%, डीएलएफ में 0.82%, टीसीएस में 0.49% और मारुति सुजुकी में 0.41% की गिरावट रही। लार्सन एंड टुब्रो में 0.29% और टाटा पावर में 0.24% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 17:17 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।