|
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सिंगापुर निफ्टी में भी कमजोरी है। अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर जापान के निक्केई पर भी दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले येन की मजबूती की वजह से निर्यात से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव है। हालाँकि सोनी कॉर्पोरेशन पहली तिमाही में मुनाफे में लौट आयी है। कंपनी ने अपनी कमाई का अनुमान भी बढ़ा दिया है। निक्केई में 1.2% की तेज गिरावट है। ताइवान वेटेड भी 0.6% नीचे है। कॉस्पी में करीब 1% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट और स्ट्रेट टाइम्स सपाट हैं। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा गुरुवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले करीब 10 अंक की गिरावट के साथ 5399 के आसपास है। वहीं सीएमई ई-मिनी निफ्टी 5402 पर है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 30 July 2010 07:46 )
|