|
अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में सेसा गोवा लिमिटेड (Sesa Goa Ltd) को कंसोलिडेटेड मुनाफा 691.52 करोड़ रुपये रहा है।
इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 1065.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 2635.09 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 2376.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले वर्ष की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है। कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर नजर आयेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में सेसा गोवा के शेयर में मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 5.65% की बढ़त के साथ 200.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 25 January 2012 19:37 )
|