Home जानकारों की राय कंपनियों की सुर्खियाँ आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को 410 करोड़ रुपये का मुनाफा
Banner
Banner
Banner
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को 410 करोड़ रुपये का मुनाफा Print E-mail

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने नतीजों के ऐलान कर दिया है।

बैंक का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 410 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2010 की इसी तिमाही में यह 454 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में बैंक की कुल आय 6281 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 5159 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले साल की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है।
आईडीबीआई बैंक ने आज बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया बुधवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबार में बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 101.80 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर भाव 4.06% की बढ़त के साथ 101.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 31 January 2012 19:11 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.