|
ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नैनो कार और आरिया को छोड़कर अन्य वाहनों के दामों में इजाफा किया है।
कंपनी ने अपने वाहनों के कीमतें करीब 7,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक बढ़ायी है। कंपनी ने बढ़ती उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए ये बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 9 फरवरी 2012 से प्रभावी हो गयी है। शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में हल्की कमजोरी रही। बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 257.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 10 February 2012 17:26 )
|