Home जानकारों की राय कंपनियों की सुर्खियाँ मारुति की फरवरी बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर
Banner
Banner
मारुति की फरवरी बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर Print E-mail
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2010 में कुल 96,650 गाड़ियाँ बेची हैं, जो इसकी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। 

इससे पहले जनवरी 2010 में कंपनी ने 95,649 गाड़ियाँ बेची थी, जो उस समय तक की रिकॉर्ड बिक्री थी। इस तरह जनवरी 2010 के मुकाबले कंपनी की बिक्री फरवरी में करीब 1000 ज्यादा है। कंपनी ने फरवरी 2009 में 79,100 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले फरवरी 2010 की बिक्री 22.2% अधिक है। 

मारुति ने घरेलू बाजार में बीते महीने 84,765 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल फरवरी से 20% ज्यादा है। इसने फरवरी 2010 में 11,885 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 38.8% की बढ़ोतरी हुई है। 

इसने अपनी सी श्रेणी की गाड़ियों में अच्छी बढ़त दिखायी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इसके नये मॉडल ईको ने इस श्रेणी की बिक्री बढ़ाने में अच्छा योगदान किया है, जिससे इस श्रेणी की मासिक बिक्री 39.6% बढ़ कर 10,668 हो गयी है। कंपनी ने इस साल 10 जनवरी को यह मॉडल बाजार में उतारा था। एसएक्स4 और डिजायर मॉडलों वाली ए3 श्रेणी की बिक्री भी 27.6% की अच्छी रफ्तार से बढ़ कर 10,264 रही है। लेकिन मारुति 800 की बिक्री 22% घट कर 3178 रह गयी है। 

आज सुबह के कारोबार में मारुति का शेयर अच्छी बढ़त दिखा रहा है। सुबह करीब 11.10 बजे यह 21.25 रुपये यानी 1.45% मजबूती के साथ 1484.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 02 March 2010 17:47 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner