Home जानकारों की राय कंपनियों की सुर्खियाँ स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 1008.43 करोड़ रुपये का मुनाफा
Banner
Banner
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 1008.43 करोड़ रुपये का मुनाफा Print E-mail

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 50% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून 2010 की तिमाही में 1008.43 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले अप्रैल-जून 2009 की इसी तिमाही में यह 672.66 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 6661.74 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 4979.44 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। नतीजे की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर 177 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब यह लाल निशान पर चला गया। बीएसई में दोपहर 3:19 बजे कंपनी का शेयर 0.06% की कमजोरी के साथ 173.70 पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2010)

Last Updated ( Monday, 26 July 2010 15:25 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner