|
फोर्टिस हेल्थकेयर ने सिंगापुर की हेल्थकेयर कंपनी पार्कवे में विनिवेश का फैसला लिया है।
कंपनी अपनी करीब 25% हिस्सेदारी मलेशिया की कंपनी खजाना को बेच देगी। खजाना ने पार्कवे के शेयर 3.95 सिंगापुर डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया है। इसे फोर्टिस हेल्थकेयर ने मंजूर कर लिया है। इससे फोर्टिस हेल्थकेयर को 398 करोड़ रुपये मिलेंगे और साथ ही कर्ज का बोझ भी थोड़ा कम होगा। अभी फोर्टिस हेल्थकेयर पर पर कुल 3345 करोड़ रुपये का कर्ज है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 162.20 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.93% की मजबूती के साथ 156.30 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 26 July 2010 17:36 )
|