|
इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) के साथ हाथ मिला है।
बैंक ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) के साथ उसकी यात्री कारों के लिए संभावित ग्राहकों को फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करार किया है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) के अन्य तरह के वाहनों के इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) पहले से ही इस तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर में बढ़त का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 232 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 0.84% की बढ़त के साथ 228.30 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Saturday, 28 August 2010 15:39 )
|