Home जानकारों की राय कंपनियों की सुर्खियाँ बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में 55% का इजाफा
Banner
Banner
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में 55% का इजाफा Print E-mail

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अगस्त 2010 की बिक्री 3,29,364 रही है।

कंपनी की पिछले वर्ष अगस्त की बिक्री 2,13,072 रही थी। इस तरह बिक्री में 55% का इजाफा हुआ है। ये कंपनी की अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री रही है।
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 59% की बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले साल अगस्त के 1,82,441 इकाइयों की तुलना में बढ़ कर 2,89,176 हो गयी है।
इस दौरान बजाज ऑटो की तिपहिया बिक्री में साल-दर-साल 34% की वृद्धि हुई है और यह 30,021 से बढ़ कर 40,188 हो गयी है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 31% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और यह अगस्त 2009 के 75,164 इकाइयों के मुकाबले 98,578 रही है।
शेयर बाजार में बजाज ऑटो के शेयर भाव में मजबूती दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 2:51 बजे कंपनी का शेयर 35.40 रुपये यानी 1.29% की तेजी के साथ 2784.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 02 September 2010 14:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner