Home जानकारों की राय कंपनियों की सुर्खियाँ टाटा पावर ((Tata Power) को इंडोनेशिया (Indonesia) में मिला ठेका
Banner
Banner
टाटा पावर ((Tata Power) को इंडोनेशिया (Indonesia) में मिला ठेका Print E-mail

टाटा पावर कंपनी ((Tata Power Company)) को इंडोनेशिया (Indonesia) में जियोथर्मल परियोजना का ठेका हासिल हुआ है।

यह ठेका टाटा पावर, ओरिजिन एनर्जी लिमिटेड (Origin Energy Limited) और पीटी सुपराको इंडोनेशिया (PT Supraco Indonesia) के बीच मिल बने कंसोर्टियम को प्राप्त हुआ है। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में स्थापित होने वाले सोरिक मारापी भू-तापीय (जियोथर्मल) परियोजना (Sorik Marapi geothermal project) के लिए कंपनी के कंसोर्टियम की ओर से लगायी गयी बोली स्वीकार कर ली गयी है। इस परियोजना से लगभग 240 मेगावाट भू-तापीय ऊर्जा उत्पादित की जा सकती है।
शेयर बाजार में टाटा पावर के शेयर भाव में मजबूती रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 20.70 रुपये यानी 1.67% की तेजी के साथ 1258.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 02 September 2010 15:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner