|
सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के उत्पाद को आस्ट्रेलिया (Australia) और मैक्सिको (Mexico) में पेटेंट मिला है।
मानसिक बीमारी के इलाज के लिए उपयोग में लिए जाने वाले कंपनी के 8वें उत्पाद का पेटेंट ऑस्ट्रेलिया (2003285759) और मैक्सिको (276592) में क्रमश: 2023 तथा 2025 तक वैध हैं। इस खबर का शेयर बाजार में सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में ऊपर की ओर 32.75 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2.48 बजे यह 7.51% की बढ़त के साथ 31.50 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 29.30 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 15:00 )
|