Home जानकारों की राय गजेंद्र नागपाल बाजार में 5-7% तेजी आनी संभवः गजेंद्र नागपाल (Gajendra Nagpal)
Banner
Banner
Banner
बाजार में 5-7% तेजी आनी संभवः गजेंद्र नागपाल (Gajendra Nagpal) Print E-mail

भारतीय शेयर बाजार में आज एक वापस उछाल दिख सकती है, क्योंकि पिछले 2 दिनों में वैश्विक बाजारों में रही तेजी का असर यहाँ दिखना ही है।

लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि यह उछाल कितनी टिकाऊ साबित होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था में महँगाई और ऊँची ब्याज दर जैसी दिक्कतें अभी बरकरार हैं। दूसरी ओर यह पता नहीं है कि कल अमेरिका और यूरोप से कौन-सी बुरी खबर आ जाये। ग्रीस डिफॉल्ट के कगार पर खड़ा ही है।
ऐसे में अभी यह तय कर पाना मुश्किल लग रहा है कि बाजार कितना ऊपर जायेगा। लेकिन निचले स्तरों से 5-7% उछाल की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर गिरावट की स्थिति में निफ्टी का 4700 के नीचे फिसलना भी मुश्किल लग रहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अभी ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई ने अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वह ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला रोकने वाला है। अगर ब्याज दरों में 0.25% से ज्यादा बढ़ोतरी होती है तो बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
बाजार में लंबे समय के नजरिये से अभी निवेश किया जा सकता है। कई क्षेत्रों का मूल्यांकन काफी आकर्षक स्तरों पर आ गया है। बुनियादी ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्र में एलएंडटी (L&T) जैसे शेयर खरीदे जा सकते हैं। वहीं टेलीकॉम (Telecom) में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और आइडिया (Idea) बेहतर लग रहे हैं। कमोडिटी कीमतों में गिरावट के बाद ऑटो शेयर भी आकर्षक हो गये हैं। गजेंद्र नागपाल, सीईओ, यूनिकॉन फाइनेंशियल (Gajendra Nagpal, CEO, Unicon Financial)
(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2011)

Last Updated ( Friday, 07 October 2011 09:45 )
 

Comments  

 
0 #1 Renu Tikiani 2011-10-13 09:51
:D yes i am also thinking same sir.
Quote
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.