Home जानकारों की राय आर के गुप्ता अप्रैल तक बाजार दायरे में ही
Banner
Banner
अप्रैल तक बाजार दायरे में ही Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

मुझे लगता है कि बाजार अभी एक सीमित दायरे में ही रहेगा।

बजट के चलते अभी थोड़ी तेजी दिख रही है जो 2-3 दिन और चल सकती है, लेकिन निफ्टी 5100 के पास जाने पर मुनाफावसूली का दबाव आयेगा। अगर 5100 पार हो पाया, तो बाजार को कुछ और मजबूती मिल सकती है।
लेकिन अगर वैश्विक बाजार कमजोर हो तो भारतीय बाजार में ज्यादा तेजी नहीं आ सकती। अभी मुझे वैश्विक बाजारों में कमजोरी के ही संकेत दिख रहे हैं। इस समय विदेशी संस्थागत निवेशक ही खरीदारी कर रहे हैं, जबकि घरेलू संस्थाओं की बिकवाली ही आ रही है। जब तक घरेलू संस्थाओं की खरीदारी नहीं उभरती, तब तक बाजार में ज्यादा मजबूती नहीं आयेगी।
मार्च के मध्य में अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) जमा करने के लिए कंपनियाँ और बड़े निवेशक बिकवाली पर जोर देंगे, जिससे बाजार पर दबाव रहेगा। हाल में यह रुझान भी दिखा है कि काफी कंपनियाँ कारोबारी साल के अंत में इक्विटी में अपना निवेश एकदम घटा देती हैं। इसके चलते भी मार्च के अंत में बिकवाली उभरेगी। इसलिए मार्च में बाजार इन्हीं स्तरों के आसपास रहने या इससे कुछ नीचे जाने की ही संभावना है। मुझे लगता है कि अप्रैल के अंत तक निफ्टी 4800-5200 के दायरे में रहेगा। इस दायरे में ऊपर की ओर जाने पर मुनाफावसूली आ जायेगी और नीचे खरीदारी का सहारा मिलता रहेगा। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 03 March 2010 10:10 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner