Home जानकारों की राय आर के गुप्ता बाजार में गिरावट का खतरा ज्यादा
Banner
Banner
बाजार में गिरावट का खतरा ज्यादा Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

मुझे बाजार के यहाँ से नीचे जाने का खतरा ज्यादा नजर आ रहा है, हालाँकि निफ्टी के लिए 5420-5400 के स्तर पर अच्छा समर्थन है।

लेकिन अगर यह दायरा टूटता है तो निफ्टी 5280-5200 तक भी फिसल सकता है। वहीं निफ्टी के लिए 5550 की ऊपरी बाधा को तोड़ना अभी मुश्किल लग रहा है।
दरअसल वैश्विक संकेत काफी कमजोर हैं और अमेरिका में आज दूसरी तिमाही के जीडीपी आँकड़े आने हैं। हेज फंडों पर भी निवेशकों के पैसा वापस निकालने (रिडेंप्शन) का दबाव बना हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 महीनों में अमेरिकी म्यूचुअल फंडों और शेयर बाजार से करीब 5300 करोड़ डॉलर बाहर निकले हैं। दूसरी ओर पिछले 4 महीने में भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश बढ़ा है। मुझे लगता है कि अगर अब यह पैसा भारतीय बाजार से निकलने लगता है तो बाजार में कमजोरी बढ़ेगी। वैसे भी पिछले 2 दिनों से एफआईआई की बिकवाली शुरू हो गयी है।
प्रत्यक्ष कर संहिता (डीटीसी यानी डायरेक्ट टैक्स कोड)  में लंबी अवधि का कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगने  से म्यूचुअल फंड उद्योग को फायदा होगा। लेकिन म्यूचुअल फंड पर 20% टीडीएस लगने की भी खबर है, जिससे नुकसान हो सकता है। हालाँकि अभी यह साफ नहीं है कि टीडीएस किस तरह के निवेश पर लगेगा। मुझे लगता है कि 1 सिंतबर से म्यूचुअल फंडों में पैसा आने लगेगा।
अभी पेट्रोकेमिकल, इंजीनियरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और फार्मा क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। वहीं आईटी क्षेत्र पर दबाव रह सकता है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2010)

Last Updated ( Friday, 27 August 2010 09:44 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner