Home जानकारों की राय सलिल शर्मा निफ्टी (Nify) 5800 तक जाने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nify) 5800 तक जाने की उम्मीद Print E-mail

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी : बाजार आज एक दायरे में रहने की संभावना है और निफ्टी 5630-5750 के बीच रह सकता है।

बाजार की नजर कल रिजर्व बैंक (RBI) की समीक्षा बैठक पर है। बाजार ब्याज दरों में 0.5% तक बढ़ोतरी की संभावना मान कर चल रहा है। अगर बढ़ोतरी इससे ज्यादा होती है तो बाजार में गिरावट बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी में अगर बिकवाली सौदे कटते हैं तो बाजार में तेजी रह सकती है। छोटी अवधि में निफ्टी का दायरा 5600-5800 रह सकता है।
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) इस समय बिकवाली कर रहे है। लेकिन निफ्टी के 5600 के करीब आने पर उनकी बिकवाली थम जाती है। ऐसे में लग रहा है कि निफ्टी जल्दी यह स्तर नहीं तोड़ेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। ऐसे में इस शेयर पर बाजार की प्रतिक्रिया देखनी होगी। अगर रिलायंस 970 का स्तर कायम नहीं रख पाता तो 945-930 तक फिसल जायेगा। फिलहाल मेरी सलाह रिलायंस से दूर रहने की ही होगी।
इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से भी दूर रहें। हालांकि कारोबारी इसमें घाटा काटने का स्तर (Stop loss) तय कर करके सौदे कर सकते हैं। लेकिन निवेशकों को अभी इससे दूर रहना चाहिए। आईटी (IT) क्षेत्र इस समय मजबूत लग रहा है। वहीं रियल्टी (Realty) क्षेत्र कमजोर ही है। (Salil Sharma, Partner, Kapur Sharma & Company)
(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2011)

Last Updated ( Tuesday, 25 January 2011 08:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.