|
सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम : बाजार में पिछले 5 दिनों से तेजी है, इसलिए आज यह सीमित दायरे में दिशाहीन रह सकता है।
थोड़ी मुनाफावसूली से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। निफ्टी (Nifty) के लिए आज का दायरा 5480-5575 का रह सकता है। वहीं अगले 15 दिनों की बात की जाये तो निफ्टी का दायरा 5400-5650 के बीच रह सकता है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार में हाल की गिरावट की तलहटी (Bottom) बन गयी है। मुझे लगता है कि बाजार की अगली चाल बजट पर निर्भर होगी। प्रधानमंत्री ने 2 दिन पहले ही बजट में सुधारों की बात की है। अगर बजट में ऐसा कुछ दिखता है तो बाजार में नयी तेजी आ सकती है। लेकिन वैसा नहीं होने पर बाजार वापस पलट सकता है। वैसी स्थिति में निफ्टी 5178 का निचला स्तर एक बार फिर छू सकता है। बैंकिंग (Banking) क्षेत्र एक बार फिर मजबूत लगने लगा है। फार्मा (Pharma) क्षेत्र में भी निवेश किया जा सकता है। वहीं रियल एस्टेट (Real Estate) क्षेत्र कमजोर लग रहा है। साथ ही टाटा मोटर्स (Tata Motors) को छोड़ दें तो ऑटो (Auto) क्षेत्र भी कमजोर दिख रहा है। (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com) (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2011) |
|
Last Updated ( Friday, 18 February 2011 09:34 )
|