Home जानकारों की राय सलिल शर्मा निफ्टी को 5,000 पर मजबूत सहारा: सलिल शर्मा (Salil Sharma)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी को 5,000 पर मजबूत सहारा: सलिल शर्मा (Salil Sharma) Print E-mail

अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख है, हालाँकि आने वाले समय में बाजार की दिशा ऊपर की तरफ रहेगी।

निफ्टी को नीचे की ओर 5,000 के स्तर पर अच्छा समर्थन मिल रहा है। इसके विपरीत निफ्टी को ऊपर की ओर 5,180 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ रहा है। अगर निफ्टी 5,180 के स्तर को तोड़ देता है तो बाजार को ऊपर जाना चाहिए।
बाजार की मुख्य चिंता अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से दरें बढ़ाये जाने के बारे में ही है। अगर ब्याज दरों में 0.25% से ज्यादा बढ़ोतरी होती है, तो बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, सीमेंट, बैंकिंग और ऑटो ठीक लग रहे हैं। ऑटो क्षेत्र में चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी ठीक नजर आ रहे हैं। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2011)

Last Updated ( Thursday, 20 October 2011 13:21 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.