Home जानकारों की राय सलिल शर्मा कमजोर नहीं लग रहा है भारतीय बाजार
Banner
Banner
कमजोर नहीं लग रहा है भारतीय बाजार Print E-mail

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

निफ्टी आज एक दायरे में रह सकता है और यह दायरा 5410-5450 तक का लग रहा है।

मुझे अभी भारतीय बाजार मजबूत ही दिख रहा है। विदेशी बाजारों से भी नकारात्मक खबरें अब नहीं आ रही हैं। मुझे लगता है कि छोटी अवधि में निफ्टी का दायरा 5350-5500 के बीच रह सकता है। जुलाई सीरीज में निफ्टी का निपटान (सेट्लमेंट) 5400-5500 के बीच हो सकता है।
रिजर्व बैंक अगर रिवर्स रेपो और रेपो दरें एक चौथाई फीसदी तक बढ़ाता है तो इसका बाजार पर कोई खास असर नहीं होगा। बाजार इतनी बढ़ोतरी पहले से ही मान कर चल रहा है। लेकिन अगर यह बढ़ोतरी इस अनुमान से ज्यादा रही तो बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयरों पर दबाव दिख सकता है।
अभी तेल-गैस शेयरों में निवेश किया जा सकता है। इन शेयरों की स्थिति में सुधार दिखने की उम्मीद है। आईटी, ऑटो पुर्जा (एंसिलियरी) और टेलीकॉम शेयरों में भी तेजी रह सकती है। वहीं रियल्टी और सीमेंट शेयरों में कमजोरी की संभावना दिखती है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2010)

Last Updated ( Tuesday, 27 July 2010 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner