Home जानकारों की राय सलिल शर्मा सितंबर में 5700 तक जा सकता है निफ्टी
Banner
Banner
सितंबर में 5700 तक जा सकता है निफ्टी Print E-mail

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

भारतीय बाजार आज मजबूत लग रहा है और निफ्टी के लिए आज का दायरा 5460-5545 के बीच रह सकता है।

मुझे नहीं लगता कि बाजार में पिछले कुछ दिनों से चल रही गिरावट लंबी खिंचेगी। निफ्टी अगर 5545 के ऊपर निकलता है तो सितंबर सीरीज में यह 5700 तक जा सकता है। अगर नीचे 5410 का स्तर टूटता है तो निफ्टी 5350 तक फिसल सकता है। लेकिन इसके नीचे जाने की आशंका मुझे नहीं है।
यह सच है कि भारतीय बाजार थोड़ा महंगा हो चला है और बाजार मूल्यांकन के दायरे के ऊपरी छोर पर है। लेकिन बाजार एकदम सटीक मूल्यांकन के हिसाब से नहीं चलता। कई बार बाजार लगातार कम मूल्यांकन के बाद भी गिरता रहा है। इसी तरह ज्यादा मूल्यांकन के बावजूद बाजार चढ़ता रह सकता है। मुझे लगता है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) जिस तरह आक्रामक खरीदारी कर रहे हैं, उससे बाजार ज्यादा नीचे नहीं जायेगा।
रिलायंस अभी बाजार की चाल के साथ नहीं चल रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि जल्दी ही इसमें तेजी आ सकती है। निफ्टी को 5550 के ऊपर ले जाने में रिलायंस और एडीएजी शेयरों की बड़ी भूमिका हो सकती है।
बैंकिग और तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में निवेश किया जा सकता है। रैनबैक्सी और पिरामल हेल्थकेयर जैसी दवा कंपनियों के शेयरों में भी फायदे की गुंजाइश दिखती है। वहीं धातु क्षेत्र मुझे कमजोर लग रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2010)

Last Updated ( Thursday, 26 August 2010 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner