Home जानकारों की राय सलिल शर्मा निफ्टी (Nifty) कुछ समय लेगा नया शिखर बनाने में
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) कुछ समय लेगा नया शिखर बनाने में Print E-mail

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

भारतीय शेयर बाजार फिलहाल मजबूत नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) के लिए आज का दायरा 6030-6140 के बीच रह सकता है।

निफ्टी ने कल निचले स्तरों से अच्छी वापसी की। मुझे लगता है कि छोटी अवधि में निफ्टी में किसी बड़ी तेजी या बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। इस दौरान निफ्टी का दायरा 5950-6200 का रह सकता है। निफ्टी 2008 के ऐतिहासिक शिखर को पार कर नया शिखर बनायेगा जरूर, लेकिन इसमें अभी कुछ वक्त लग सकता है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीद थोड़ी सुस्त पड़ी है। लेकिन अभी इस बारे में कोई नतीजा निकालना ठीक नहीं है। अगले कुछ दिनों तक एफआईआई की गतिविधि देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।
कॉल ऑक्शन की कल से शुरुआत हो गयी, लेकिन मुझे इसका कोई खास फायदा नजर नहीं आ रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी शेयरों के जो भाव इस दौरान दिखे, वैसे भाव बाजार खुलने पर नहीं रहे।
डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती के बावजूद मुझे आईटी क्षेत्र (IT Sector) मजबूत नजर आ रहा है। आईटी क्षेत्र तकनीकी तौर पर मजबूत है। वहीं सरकारी बैंक थोड़े कमजोर दिख रहे हैं। शेयर विशेष की बात करें तो टाटा केमिकल (Tata Chemical) में अच्छी तेजी रह सकती है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 19 October 2010 09:30 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.