Home जानकारों की राय गुल टेकचंदानी मेरी नजर सेंसेक्स के 30,000 के लक्ष्य पर
Banner
Banner
मेरी नजर सेंसेक्स के 30,000 के लक्ष्य पर Print E-mail

गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार

इस समय काफी लोग बाजार के नीचे जाने की बातें सोच रहे हैं और जब तक गिरावट की बातें चलती रहेंगी, तब तक बाजार नीचे नहीं जायेगा।

लोग मूल्यांकन ऊँचा होने की बातें करते हैं, लेकिन पूछें कि कितना ज्यादा मूल्यांकन है तो कहेंगे कि 5% ज्यादा है। अब बाजार इतना सटीक मूल्यांकन लेकर नहीं चला करता है। उनसे पूछें कि बाजार गिरेगा तो क्या करेंगे। उनका जवाब होगा कि नीचे आयेगा तो खरीदेंगे। अब आपको खरीदारी का मौका देने के लिए बाजार नीचे आयेगा क्या? लोग ग्रीस के संकट की बातें कर रहे हैं, लेकिन वह संकट भी अब सुलझने की ओर बढ़ रहा है। बाजार आगे-आगे चलता रहेगा, लोग उसके पीछे-पीछे रहेंगे।
बाजार ऊपर-नीचे होता रहेगा। सेंसेक्स कभी 1000-2000 अंक नीचे चला भी जायेगा। लेकिन मेरी नजर तो अगले 3 साल पर रहती है। मेरे हिसाब से सेंसेक्स को 2014 में 30,000 के स्तर पर जाना चाहिए। अगर इस बात को ध्यान में रख कर चलें तो यहाँ भी खरीदना चाहिए और गिरावट आये तब भी खरीदना चाहिए। लेकिन सूचकांक को देखने के बदले शेयरों को देखें। इस समय भी तमाम अच्छे शेयर 10 के पीई पर मिल रहे हैं। अब और कितना सस्ता चाहिए?
मेरी सलाह बस यही है कि अच्छे शेयर खरीदते जाओ। यहाँ बुनियादी ढाँचा विकसित होना ही है, उसमें सीमेंट भी खर्च होगा, इस्पात भी लगेगा, पाइपलाइनें भी लगेंगी। आईटी क्षेत्र अच्छी बढ़त दिखायेगा। ऑटो क्षेत्र और ऑटो-पुर्जा क्षेत्र अच्छा लगता है। लेकिन निवेश के लिए क्षेत्र के पीछे पड़ने के बदले यह देखें कि कंपनी की बढ़त कितनी रहने वाली है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 10:34 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner