Home जानकारों की राय शर्मिला जोशी भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी के आसार
Banner
Banner
Banner
भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी के आसार Print E-mail
शर्मिला जोशी, निवेश सलाहकार
आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों से नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। चीन के शंघाई कंपोजिट में तकरीबन 5% की कमजोरी है।

निश्चित तौर पर इसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर पड़ेगा और ये दबाव में आ सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि मुनाफावसूली का क्रम आज दिन भर चलता रहे।
पिछले कुछ समय में जब भी निफ्टी 4,700 के स्तर तक गया है, तब यह इस स्तर को बरकरार नहीं रख पाया है। कभी घरेलू मोर्चे से कोई खराब खबर आ जाती है, तो कभी वैश्विक और एशियाई शेयर बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने लगते हैं। ऐसे में यह इन स्तरों तक आने के बाद फिसल जाता है। यदि निफ्टी में लगातार एकाध हफ्ते तक 4,750 के स्तर के ऊपर निर्णायक कारोबार होता है, तभी हम यह कह सकते हैं कि निफ्टी इस स्तर को पार कर अपने अगले लक्ष्यों की ओर बढ़ने लगा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2009)

Last Updated ( Monday, 31 August 2009 09:22 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.