Home जानकारों की राय शर्मिला जोशी वही शेयर खरीदें जिन पर भरोसा हो
Banner
Banner
वही शेयर खरीदें जिन पर भरोसा हो Print E-mail

शर्मिला जोशी, सह-प्रमुख (पीसीजी), एमके ग्लोबल

आज सुबह तो शायद बाजार अनुमानों के मुताबिक ही थोड़ा ऊपर खुले, क्योंकि सिंगापुर 4850 के आसपास है।

लेकिन उसके बाद यह किस तरफ जायेगा यह कहना मुश्किल है। निवेशक थोड़े सावधान दिख रहे हैं। अभी दिशा साफ होने का इंतजार करना बेहतर होगा। उन शेयरों को निवेश के लिए चुना जा सकता है, जिनके भाव नीचे आ गये हैं, जिनके कारोबारी नतीजे अच्छे रहे हैं और जिन पर आपको अच्छी तरह भरोसा हो।
क्षेत्रों के लिहाज से मुझे फार्मा शेयर अच्छे लग रहे हैं, खास कर ल्युपिन और टोरंट फार्मा। इन्फ्रास्ट्रक्चर शेयरों में मुझे आईआरबी इन्रा ह और गोदावरी पावर ठीक लग रहे हैं। आईटी शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने की उम्मीद रहेगी। कारण यह है कि डॉलर अब सुधर रहा है। बैंकिंग शेयरों में थोड़ी मिली-जुली स्थिति है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी, या फिर इलाहाबाद बैंक जैसे मँझोले बैंक ठीक लग रहे हैं। लेकिन निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंकों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इनके मूल्यांकन अभी ज्यादा हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2010)

Last Updated ( Wednesday, 03 February 2010 08:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner