शर्मिला जोशी, सह-प्रमुख (पीसीजी), एमके ग्लोबल
भारतीय शेयर बाजार आज एक दायरे में ही लग रहा है।
हो सकता है कि अगले हफ्ते बाजार में यहाँ से कुछ सँभले, लेकिन बजट से पहले किसी बड़ी उछाल की उम्मीद मुझे नहीं है। अगले हफ्ते निफ्टी फिर से 4900-4950 तक जा सकता है। वायदा सेटलमेंट 4900 के स्तर के आसपास होने की उम्मीद रहेगी। बजट से पहले तक बाजार इसी तरह चलेगा। बजट के बाद बाजार की धारणा कैसी बनती है, उसके हिसाब से दिशा तय होगी। अगर किसी को मुनाफावसूली करनी थी तो उसके लिए एक-दो दिन पहले के स्तर ठीक थे। इन स्तरों पर तो अभी अपना निवेश बनाये रखना चाहिए। मंगलवार-बुधवार को फिर से स्थिति देख कर फैसला किया जा सकता है। खाद सब्सिडी पर जो फैसला सरकार ने किया है, उसका फायदा सभी खाद कंपनियों को नहीं होगा। कोरोमंडल फर्टिलाइजर्स और चंबल फर्टिलाइजर्स के लिए यह फैसला सकारात्मक है। आईटी क्षेत्र को लेकर अच्छी उम्मीदें कायम हैं। इस क्षेत्र में इन्फोसिस और टीसीएस अच्छे लग रहे हैं। कैपिटल गुड्स में बीएचईएल से अच्छी उम्मीदें है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 19 February 2010 09:55 )
|