आशीष कुकरेजा, ईडी, फिनैकल वेल्थ मैनेजर्स
बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है और निफ्टी (Nifty) का आज का दायरा 5400-5450 के बीच रह सकता है।
पर फिलहाल मुझे बाजार में किसी बड़ी गिरावट या बड़ी तेजी की संभावना नहीं लग रही है। मेरे हिसाब से बाजार अगले कुछ हफ्तों तक एक सीमित दायरे में रह सकता है। मुझे नहीं लगता कि निफ्टी अभी 5250 के नीचे फिसलेगा। इसी तरह निफ्टी के लिए 5500 का दायरा तोड़ पाना अभी मुश्किल लग रहा है। लेकिन अगर अगली तिमाही में कंपनियों के नतीजे अच्छे आते हैं, तो बाजार में बड़ी तेजी आ सकती है। वैसी हालत में निफ्टी दिसंबर तक 6000 के ऊपर भी जा सकता है। मुझे लगता है कि मिडकैप बैंकिंग (Midcap Banking), पावर ट्रांसमिशन (Power Transmission) और कंज्यूमर ड्यूरेबल (Consumer Durables) क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। वहीं धातु क्षेत्र में कमजोरी रह सकती है। मुझे लगता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अब धीरे-धीरे चढ़ना शुरू कर सकता है। इसमें काफी गिरावट हो चुकी है। मेरे हिसाब से अगले 3 महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का भाव 1250-1300 के स्तरों तक जा सकता है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 09:51 )
|