|
तकनीकी रूप से बाजार की दिशा अभी नीचे की ही है, लेकिन नीचे की इस चाल में अब थकान दिख रही है।
इससे ऐसा लगता है कि बाजार में गिरावट की रफ्तार अब धीमी हो जायेगी और आने वाले दिनों में कुछ उछाल मिल सकती है। अब तक निफ्टी 4800 के स्तर पर टिकता दिखा है और इस हफ्ते यह 5030 तक चढ़ सकता है। इस सप्ताह के लिए निफ्टी को 4800 पर सहारा मिलने की उम्मीद है, जबकि 5030 के स्तर पर इसे मजबूत बाधा मिलेगी। सेंसेक्स के लिए इस हफ्ते का महत्वपूर्ण समर्थन 16000 पर और मजबूत बाधा का स्तर 16847 पर है। कारोबारी नजरिये से जब तक निफ्टी 4800 के ऊपर है, तब तक मैं खरीदारी (लॉन्ग) सौदों में बने रहने की सलाह दूँगा। सोमवार को निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 4833 और फिर 4765 पर हैं, जबकि इसे ऊपर की ओर 4967 और 5030 पर बाधा मिल सकती है। सेंसेक्स के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 16036 और बाधा स्तर 16643 के हैं। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 01 February 2010 00:19 )
|