 प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषकपिछले हफ्ते हमारा अनुमान था कि बाजार में गिरावट की रफ्तार अब धीमी हो जायेगी और आने वाले दिनों में कुछ उछाल मिल सकती है।
उस समय तक निफ्टी 4800 के स्तर पर टिकता दिखा था, इसलिए हमारा अनुमान था कि यह वापस 5030 तक उछल सकता है। लेकिन 4 दिनों तक 4800 के स्तर को बचाये रखने के बाद निफ्टी टूट गया और 4673 के एक मजबूत समर्थन स्तर के पास तक फिसला। तकनीकी रूप से बाजार का रुझान अब भी नीचे की ओर है, लेकिन छोटी अवधि के संकेतकों में अब यह गिरावट कुछ ज्यादा खिंच गयी है। साथ ही, निफ्टी 4673 के मजबूत समर्थन स्तर के पास है। इसलिए यहाँ गिरावट रुकने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 4700 के स्तर को तोड़ दे तो इसके बाद 4499 के स्तर पर नजर रहेगी। इस हफ्ते निफ्टी के लिए मजबूत समर्थन स्तर 4673 और उसके बाद 4499 के ही हैं। ऊपर की ओर इसे 4930 पर कड़ी बाधा मिलेगी। सेंसेक्स के लिए 15628 और 15400 पर सहारा है, जबकि 16514 पर इसे मजबूत बाधा का सामना करना होगा। कारोबारी नजरिये से जब तक निफ्टी 4673 के नीचे नहीं जाता है, तब तक मैं खरीदारी सौदों में बने रहने की सलाह दूँगा। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Sunday, 07 February 2010 15:02 )
|