 प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक भारतीय बीते हफ्ते उम्मीद के मुताबिक ही बाजार की गिरावट थमी, लेकिन साप्ताहिक चार्ट पर पिछले हफ्ते का बार अनिश्चय की स्थिति को दिखाता है।
इसके पिछले हफ्ते के बार को साथ में रख कर देखें तो लगता है कि बाजार एक प्रतिक्रिया ही दिखा रहा है। इसलिए 4800 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। इसके नीचे बंद होना कमजोरी का पहला संकेत देगा। सोमवार को नीचे की ओर निफ्टी के लिए 4800 ही महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेगा, जबकि ऊपर की ओर 4918-4975-4993 के स्तरों पर बाधा मिलेगी। यह वायदा एक्सपायरी और बजट का हफ्ता है। मेरा अनुमान है कि इस हफ्ते बाजार सपाट रह सकता है। निफ्टी का वायदा सेट्लमेंट 4900 के आसपास हो सकता है। लेकिन मुझे अंदेशा है कि बजट के बाद बाजार फिसल सकता है। उस समय अगर 4800 का स्तर टूटा, तो निफ्टी गहरी गिरावट के साथ 4400-4500 के स्तरों तक गिर सकता है। फिलहाल इस हफ्ते निफ्टी के लिए समर्थन स्तर 4673 और उसके नीचे 4499 के रहेंगे। इसके लिए ऊपर 4918 और फिर 4993 पर मजबूत बाधा रहेगी। सेंसेक्स के लिए समर्थन स्तर 15628-15400 पर और बाधा स्तर 16469-16721 पर रहेंगे। कारोबारी लिहाज से जब तक 4800 का स्तर कायम रहता है, तब तक खरीदारी सौदे किये जा सकते हैं। |
|
Last Updated ( Sunday, 21 February 2010 14:20 )
|