Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा 5100-5150 पर आयेगा बिकवाली का दबाव
Banner
Banner
5100-5150 पर आयेगा बिकवाली का दबाव Print E-mail
Prakash Gaba

तकनीकी रूप से पिछले हफ्ते का बार सकारात्मक है, लेकिन 5100-5150 के पास बिकवाली का दबाव आने की संभावना भी दिखती है। 

पिछले पूरे हफ्ते बाजार सपाट रहा और निफ्टी 4800 के महत्वपूर्ण स्तर के पर ही चलता रहा। पिछले हफ्ते के बारे में मैंने कहा था कि 4800 के स्तर पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा, और इसके टूटने पर बाजार में कमजोरी का संकेत मिलेगा। वहीं ऊपर की ओर मेरा मानना था कि 4918 और 4993 के स्तरों पर महत्वपूर्ण बाधा रहेगी। हफ्ते के अंतिम दिन निफ्टी ने 4992 पर हफ्ते का ऊपरी स्तर बनाया।

इस हफ्ते ऊपर की ओर इसे 4993, 5068 और 5125 पर बाधा मिलेगी।  सेंसेक्स के लिए समर्थन स्तर 16150 और बाधा स्तर 16715, 16964 पर हैं। नीचे की ओर मेरी नजर 4850 पर होगी, जिसके टूटने को कमजोरी का पहला संकेत मानना चाहिए। निफ्टी के लिए यह महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेगा। कारोबारी नजरिये से जब तक निफ्टी 4850 के स्तर को कायम रखता है, तब तक मेरी सलाह खरीदारी सौदे करने की होगी। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2010)

Last Updated ( Saturday, 27 February 2010 18:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner