
प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषकशुक्रवार की सुबह मेरा मानना था कि तकनीकी रूप से बाजार कमजोर रहेगा, लेकिन बाजार ने चौंकाया और हरे निशान पर रहा।
बिना किसी साफ दिशा वाले बाजार में जैसा होता है, बिल्कुल उसी तरह अभी तकनीकी संकेतक कमजोरी दिखा रहे हैं, लेकिन भावों के लिहाज से तेजी दिख रही है। मुझे लगता है कि जब तक निफ्टी 5300 के स्तर को बचाये रखता है, तब तक खरीदारी सौदे करना बेहतर रहेगा। सोमवार के लिए निफ्टी को 5,300 पर महत्वपूर्ण समर्थन मिलेगा। ऊपर की ओर 5,378-5511 पर कड़ी बाधा मिलेगी। सेंसेक्स के लिए नीचे 17660 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेगा और 17933-18356 पर मजबूत बाधा मिल सकती है। साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले हफ्ते की शुरुआत में मैंने कहा था कि तकनीकी रूप से बाजार में कमजोरी जारी है और बाजार में मजबूती का कोई संकेत नहीं मिल रहा है, इसलिए बाजार नीचे जा सकता है। तब मेरा अनुमान था कि निफ्टी को 5,300 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। इस समय 5300 के स्तर को खास तौर पर ध्यान में रख कर खरीदारी के सौदे किये जा सकते हैं। अगला तकनीकी लक्ष्य 5511 का है। इस तरह नये हफ्ते के लिए 5300 पर मजबूत सहारा और 5511 पर मजबूत बाधा है। सेंसेक्स के लिए 17660 पर सहारा और 18356 पर बाधा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Saturday, 10 July 2010 16:22 )
|