प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक
हमारा अनुमान था कि बाजार का रुझान अभी ऊपर का ही है और निफ्टी का अगला लक्ष्य 5293-5511 का है।
बाजार बिल्कुल उसी मुताबिक चला और निफ्टी ठीक 5492 का ऊपरी स्तर छूने के बाद कल हरे निशान में रहा। तकनीकी रूप से अभी सब कुछ ठीक ही लग रहा है और हम एक अच्छी बढ़त देख सकते हैं। अब मेरा मानना है कि जब तक 5450 का स्तर नहीं टूटता है, तब तक बाजार की दिशा ऊपर ही रहेगी। निफ्टी के लिए 5450 का यह स्तर एक महत्वपूर्ण समर्थन स्तर का काम करेगा। ऊपर की ओर इसके लिए बाधा के स्तर 5493, 5511 और 5590 पर हैं। इसी तरह सेंसेक्स के लिए नीचे 18,100 पर अच्छा सहारा रहेगा, जबकि ऊपर इसे 18,356 पर बाधा मिलेगी। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 10 August 2010 08:56 )
|