 प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक
पिछले हफ्ते के लिए हमारा अनुमान था कि निफ्टी ज्यादा-से-ज्यादा 5511 तक जा सकेगा, हालाँकि यह हफ्ते के अंत में 5531 पर टिका।
तकनीकी रूप से लक्ष्य हासिल हो चुका है और अब तक कमजोरी का कोई संकेत नहीं दिखा है। निफ्टी के लिए 5460 पर मजबूत सहारा है और अब हम वायदा सेट्लमेंट के हफ्ते में प्रवेश कर रहे हैं। अगर बाजार यहाँ से और ऊपर चढ़ता है, तो निफ्टी को 5600 पर मजबूत बाधा झेलनी पड़ेगी। सेंसेक्स के लिए 18000 पर मजबूत सहारा है, जबकि 18750 पर मजबूत बाधा दिख रही है। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह होगी कि जब तक निफ्टी 5450 का स्तर नहीं तोड़ता, तब तक खरीदारी सौदों में बने रहा जाये। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 23 August 2010 09:15 )
|