
प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक (Prakash Gaba, Technical Analyst)निफ्टी (Nifty) ने पिछले हफ्ते 5550 का शिखर बनाया और इस तरह से एक दोहरा शिखर (double top) बन चुका है।
पिछले हफ्ते की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि तकनीकी रूप से लक्ष्य हासिल हो चुका है और अब तक कमजोरी का कोई संकेत नहीं दिखा है। लेकिन हफ्ते के अंतिम दिन निफ्टी ने 5460 का एक महत्वपूर्ण समर्थन स्तर भी तोड़ दिया। यह शुक्रवार को कमजोर रहा, हालाँकि 5400 के ऊपर बंद होने में सफल रहा। तकनीकी रूप से बाजार में आने वाली कोई भी बढ़त अब बिकवाली का मौका होगी। निफ्टी के लिए 5460 का स्तर अब एक मजबूत बाधा का काम करेगा। इसके ऊपर 5500 के स्तर पर निफ्टी को बड़ी बाधा मिलेगी। इस हफ्ते निफ्टी के लिए 5350 का समर्थन स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सेंसेक्स (Sensex) के लिए 17,840 पर सहारा है, जबकि इसे ऊपर 18,300 पर मजबूत बाधा मिलेगी। कारोबारियों के लिए मेरी सलाह रहेगी कि वे बाजार में उछाल आने पर मुनाफावसूली करते रहें।
|
|
Last Updated ( Saturday, 28 August 2010 21:08 )
|