संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च
बजट से पहले तक भारतीय शेयर बाजार बिना किसी खास हचलच के रह सकता है।
बाजार में निफ्टी के 4670 के आसपास के स्तर से जो तेजी बनी थी, वह अपने अंतिम चरण में है। निफ्टी को 4900 से 4950 के बीच काफी मजबूत बाधा मिल रही है। अगर अभी यह 4950 को पार नहीं कर पाया तो काफी तीखे ढंग से गिर सकता है। कमजोरी आने पर 4700 के स्तर पर नजर रहेगी, जहाँ अभी 200 दिनों का मूविंग एवरेज आ गया है। उसके नीचे जाने पर गहरी गिरावट हो सकती है। लेकिन अगर यह 5050 के ऊपर जा सका तो बाजार में अच्छी तेजी आ सकती है। बाजार में अगर तेजी आनी है तो निफ्टी के लिए 5060 पार करना जरूरी है। लेकिन फिलहाल बाजार एक दायरे में ही दिख रहा है। निफ्टी को अभी 4900 से 5000 के बीच हर 50 अंक पर बाधा मिल रही है। मोटे तौर पर बजट तक के लिए 4790 से 4930 का दायरा माना जा सकता है और इस दायरे को ध्यान में रख कर ही सौदे करना चाहिए। तकनीकी लिहाज से बाजार बजट के बाद कमजोर होने की संभावना ज्यादा दिखती है। लेकिन ध्यान रखें कि इस बार बजट से लोगों को काफी कम उम्मीदें हैं। इसलिए अगर उम्मीद से कुछ भी ज्यादा मिल गया तो बाजार में एक छोटी तेजी आ सकती है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 24 February 2010 11:23 )
|