Home जानकारों की राय संजीव अग्रवाल बाजार में कमजोरी की आशंका ज्यादा
Banner
Banner
Banner
बाजार में कमजोरी की आशंका ज्यादा Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

निफ्टी 5420 के ऊपर टिकने में कामयाब रहने पर 5470 या 5500 का स्तर छू सकता है।

लेकिन इसके बाद बाजार में तेज गिरावट आ सकती है। मुझे बाजार यहाँ से कमजोर नजर आ रहे हैं। मुझे 5470 के पहले ही बाजार के नीचे जाने की आशंका ज्यादा दिख रही है। निफ्टी के लिए 5355 के नीचे काफी कमजोरी आ जायेगी। यह स्तर टूटता है तो जुलाई सीरीज में ही निफ्टी 5100 पर जा सकता है। अगले 3 महीनों में निफ्टी 4500 के नीचे भी जा सकता है।
भारतीय बाजारों ने जुलाई के दूसरे हफ्ते में तेजी का चरम बना लिया है। भारत और श्रीलंका को छोड़कर दुनिया के किसी बाजार ने इतनी तेजी नहीं दिखायी है। लेकिन अब इसके बाद कमजोरी की आशंका ज्यादा है। मुझे लगता है कि अगले 2-3 महीनों तक बाजार में नये निवेश से बचना चाहिए। साथ ही मौजूदा सौदों से भी निकल जाना चाहिए। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली (शॉर्ट) सौदे किये जा सकते हैं। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2010)

Last Updated ( Tuesday, 20 July 2010 10:01 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.