Home जानकारों की राय संजीव अग्रवाल बाजार कमजोर, 3-6 महीने में निफ्टी 4000 पर
Banner
Banner
बाजार कमजोर, 3-6 महीने में निफ्टी 4000 पर Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

नकारात्मक अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी आज कमजोर रहने की संभावना है।

आज शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 5180 के अहम स्तर से नीचे जाने के बाद 5150 के स्तर पर सहारा मिल सकता है। इसके 5100 के नीचे जाने पर ज्यादा बड़ी गिरावट आ सकती है। फिलहाल यह देखना चाहिए कि निफ्टी 5200 के ऊपर बंद हो पाता है या नहीं। अगर निफ्टी 5150 पर सहारा ले पाता है और फिर से 5200 के ऊपर बंद होता है, तब कारोबारी नजरिये से खरीदारी सौदे किये जा सकते हैं या अपने बिकवाली सौदे काटे जा सकते हैं।
निफ्टी के 5180 के स्तर के ऊपर जाने के बाद भी बाजार में मजबूती और रफ्तार नहीं आ सकी, जिससे बाजार में कमजोरी और थकान का संकेत मिलता है। हमारा अनुमान है कि सारे विश्व बाजार और हमारा बाजार भी अपने शिखर के करीब है और यहाँ से काफी फिसलने का जोखिम दिखता है। इसलिए मेरा मानना है कि निवेशकों को शेयरों में अपना निवेश घटा लेना और नकदी हाथ में रखनी चाहिए। दोबारा खरीदारी के लिए काफी आकर्षक (नीचे के) भाव मिल सकते हैं। मेरा मानना है कि 3-6 महीनों में निफ्टी 4000 तक फिसल सकता है। इस बात की संभावना अभी मैं 70% तक मानूँगा। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2010)

Last Updated ( Wednesday, 13 January 2010 09:25 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner