संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च
हम पहले से ही चेतावनी देते आ रहे थे कि अत्यधिक नकदी की वजह से आयी तेजी के खत्म होते ही बाजार बुरी तरह टूटेगा।
अब यही हो रहा है। बाजार में हद से ज्यादा बिकवाली (ओवरसोल्ड) की स्थिति बन गयी है, लिहाजा एक वापस उछाल दिख सकती है। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से इसमें मदद मिलेगी। लेकिन निवेशकों को इसका इस्तेमाल खरीदारी के मौके के रूप में करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इस मौके का इस्तेमाल शेयर बाजार में अपना निवेश घटाने में करना चाहिए। वहीं कारोबारियों को 4940-5000 के बीच की तेजी का इस्तेमाल बिकवाली के लिए करना चाहिए। इसमें बंद स्तर के आधार पर 5050 पर घाटा काटने का स्तर जरूर तय करें। शेयर बाजार में मार्च 2009 से आयी तेजी के 60-80% के बराबर गिरावट आने की आशंका है। इसका मतबल यह है कि इस साल के ऊपरी स्तर से करीब 25-40% गिरावट हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि बाजार हर साल 4-10 जनवरी के बीच अपना चरम बना रहा है। इस साल भी ऐसा ही लग रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 28 January 2010 09:36 )
|