संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च
पूरी दुनिया में शेयर बाजार एक कमजोर वापस उछाल के बाद कल फिर से टूटे।
हमारे शेयर बाजार में निफ्टी अपनी वापस उछाल में 5000 के स्तर तक भी नहीं जा सका, जिससे इसकी कमजोरी दिख रही थी। हम अपने इस अनुमान पर कायम हैं कि निफ्टी 4000 के नीचे और फिर 3400 तक टूट सकता है। ऐसा मई 2010 तक हो सकता है। इसलिए उन स्तरों का इंतजार करें जो खरीदारी के लिए आपको बेहद शानदार मौका देंगे। लेकिन इससे पहले 4650 पर निफ्टी को एक अच्छा सहारा मिल सकता है, जहाँ छोटी अवधि के लिए कुछ खरीदारी की कोशिश की जा सकती है। हमारा पहले ही यह मानना था कि भारतीय बाजार की तेजी डॉलर की कमजोरी की वजह से है। लेकिन अब डॉलर इंडेक्स 74-75 के स्तर से वापस पलट गया है। हमने 1 महीने पहले ही यह कहा था कि हर संपत्ति-वर्ग (एसेट क्लास) में कमजोरी आयेगी और डॉलर मजबूत होगा। अब सब कुछ वैसा ही होता दिख रहा है। डॉव जोंस, एसएंडपी, निफ्टी, सोना, चांदी, कच्चा तेल और धातु, सबमें कमजोरी आ रही है और डॉलर मजबूत हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 05 February 2010 15:35 )
|