Home जानकारों की राय संजीव अग्रवाल 4,500 तक गिर सकता है निफ्टी
Banner
Banner
4,500 तक गिर सकता है निफ्टी Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

मुझे लगता है कि बाजार की यह गिरावट अभी और लंबी खिंचेगी।

मैने अप्रैल में भी कहा था कि बाजार तेजी के चरम पर पहुँच गया है। दरअसल यह पिछले साल मार्च से शुरू हुई तेजी की वापसी (रिवर्सल) है। कल निफ्टी जिस तरह 5100 के नीचे गया, उससे गिरावट के संकेत और पुष्ट होते है। नीचे निफ्टी का अगला लक्ष्य 4960 है। यह स्तर टूटने पर 4800 और मई के अंत तक निफ्टी 4500 तक फिसल सकता है। अगर आज की बात करें तो बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ एक दायरे में कारोबार होगा।
बाजार में गिरावट के आसार काफी लंबे समय से बन रहे थे। फिलहाल गिरावट की मुख्य वजह यूरोप का संकट है। मुझे लगता है कि हालात इतने खराब इसलिए हैं कि यह किसी कंपनी के नहीं, पूरे देश के डूबने का मामला है। ऐसे में गिरावट कई महीनों तक भी जारी रह सकती है। बाजार में सभी क्षेत्रों में कमजोरी दिख रही है। हद से ज्यादा बिकने (ओवरसोल्ड) की स्थिति से थोड़ा-बहुत सुधार कभी भी दिख सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल बिकवाली के अवसर के रूप में ही होगा।  (शेयर मंथन, 06 मई 2010)

Last Updated ( Thursday, 06 May 2010 09:53 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner