Home जानकारों की राय संजीव अग्रवाल निफ्टी 4000 तक गिर सकता है
Banner
Banner
निफ्टी 4000 तक गिर सकता है Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

भारतीय शेयर बाजार मोटे तौर पर कमजोर नजर आ रहा है।

मुझे लगता है कि बाजार की मौजूदा गिरावट अभी और लंबी खिंचेगी। मैने अप्रैल में भी कहा था कि बाजार तेजी के चरम पर आ गया है। निफ्टी अभी 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज के आसपास समर्थन लेता दिख रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बाजार 5130 के ऊपर जायेगा। तकनीकी तौर पर कमजोर रुझानों के चलते 4800 का दायरा टूटने पर मई तक निफ्टी 4600 तक जा सकता है। इसके बाद निफ्टी का अगला पड़ाव 4000 पर होगा।
मैंने पहले भी कहा है कि 7 अप्रैल को निफ्टी 5400 छूकर अपनी तेजी का चरम देख चुका है। अगले कुछ महीने मंदी के रहने की आशंका है। दरअसल भारतीय बाजारों पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियो का दबाव है। ऐसे में मंदी का ही बाजार रहने की आशंका है।
गिरावट के दौर में किसी भी क्षेत्र को सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। सभी क्षेत्रों पर गिरावट की मार पड़ेगी। अगर रियल्टी क्षेत्र को ही देखें तो कई शेयर ऐसे मिल जायेंगे जो 50% तक टूट चुके हैं। आगे गिरावट और बढ़ने की आशंका ही है। (शेयर मंथन, 19 मई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 19 May 2010 10:12 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner