संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च
इस समय हम बाजार में एक वापस उछाल देख रहे हैं, और निफ्टी की यह बढ़त 5150 से पहले ही रुक जानी चाहिए।
आज 5100-5120 पर निफ्टी को काफी बाधा मिलेगी। निफ्टी की यह वापस उछाल 5212 से 4786 तक की गिरावट की है। तकनीकी नजरिये से इस वापस उछाल की अधिकतम सीमा 5120 हो सकती है। लेकिन थोड़ा सुरक्षित रहने के लिए मैंने 5150 का स्तर रखा है। हालाँकि अगर यह इसके ऊपर निकल जाता है तो यह 5250 तक जा सकता है, क्योंकि तब 5400 से 4786 तक की गिरावट की वापस उछाल वाली तकनीकी संरचना बन जायेगी। हमारा पहले भी मानना था कि बाजार में कमजोरी आयेगी, जिसके मुताबिक मई में निफ्टी 4800 तक फिसला। जून में हम 4600-4700 के बीच की तलहटी बनती देख सकते हैं। इस साल के अंत तक निफ्टी 4000 तक फिसलने की संभावना दिख रही है। (शेयर मंथन, 03 जून 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 03 June 2010 10:21 )
|