Home जानकारों की राय संजीव अग्रवाल जुलाई में 5350-5500 तक जा सकता है निफ्टी
Banner
Banner
जुलाई में 5350-5500 तक जा सकता है निफ्टी Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में रहने की संभावना ज्यादा लगती है।

पिछले कुछ दिनों की तेजी में निफ्टी 300 अंक चढ़ा है। ऐसे में मुझे लगता है कि मुनाफावसूली का कुछ दबाव बन रहा है। इसके चलते निफ्टी 5100-5150 तक गिर सकता है। अगर 5100 का स्तर टूटता है तो भी मुझे फिलहाल निफ्टी 5000 के नीचे जाता नहीं दिखता।
चार्ट पर जो रुझान बन रहे हैं, उनसे लगता है कि जुलाई में बाजार तेज रहेगा। जुलाई के दूसरे हफ्ते तक निफ्टी 5350-5550 के स्तरों तक जा सकता है। लेकिन उसके बाद बाजार में तेज गिरावट आ सकती है।
मैं काफी दिनों से कह रहा हूँ कि बाजार पिछले साल की तेजी से नीचे आयेंगे। मुझे लगता है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते के बाद गिरावट का जो सिलसिला शुरू होगा, उसमें निफ्टी 4000 या उससे भी नीचे जा सकता है। ऐसे में निवेशकों को 5400 के आसपास मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए। इस स्तर के बाद बिकवाली सौदों (शॉर्ट) के बारे में सोचा जा सकता है।
धातु और रियल्टी क्षेत्र में कुछ तेजी दिख सकती है। दोनों क्षेत्र पहले से काफी पिट चुके हैं। लेकिन ये तेजी ज्यादा दिन नहीं चलेगी। इन क्षेत्रों में भी आगे मंदी के रुझान दिख रहे हैं। ऐसे में निवेशक इन क्षेत्रों में मुनाफावसूली कर सकते हैं। (शेयर मंथन, 17 जून 2010)

Last Updated ( Thursday, 17 June 2010 10:07 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner