Home जानकारों की राय संजीव अग्रवाल निफ्टी अभी सँभलेगा, लेकिन इसके बाद बड़ी गिरावट
Banner
Banner
निफ्टी अभी सँभलेगा, लेकिन इसके बाद बड़ी गिरावट Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

भारतीय शेयर बाजार में अभी जो गिरावट नजर आ रही है, वह अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से है। मुझे लगता है कि जल्दी ही निफ्टी वापसी करेगा।

निफ्टी ने जिस तरह 5200 का समर्थन स्तर बचाये रखा है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। अगर बाजार यहाँ से थोड़ा और गिरता भी है तो मुझे यह 5050 के नीचे जाता बिल्कुल नहीं दिखता।
मेरा अनुमान है कि निफ्टी तेज वापसी के बाद जुलाई के दूसरे हफ्ते में 5470-5530 तक जायेगा। हालाँकि इसके बाद निफ्टी काफी तेजी से नीचे आ सकता है। काफी दिनों से मेरा आकलन है कि भारतीय बाजार अपने चरम को छूते दिख रहे हैं। निफ्टी के मार्च 2009 के निचले स्तर से अप्रैल 2010 के शिखर तक की बढ़त की 50% वापसी का अनुमान बन रहा है। यह स्तर 4,000 से कुछ नीचे ही आता है। इसी तरह मुझे डॉव जोंस के लिए 10,700-10,800 पर चरम बनता दिख रहा है। इसके बाद वहाँ भी गिरावट आयेगी। मैं अभी निवेश की सलाह नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि अक्टूबर तक बाजार 4,000 के करीब आ जायेगा। उस समय निवेश किया जा सकता है। अगर ट्रेडिंग करनी हो तो ऊपरी स्तरों पर बिकवाली की रणनीति अपनायी जा सकती है। (शेयर मंथन, 30 जून 2010)

Last Updated ( Wednesday, 30 June 2010 10:27 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner