Home जानकारों की राय नाम चुनें राजेश अग्रवाल निफ्टी 4900 पार करे तो और बढ़त मिलेगी : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 4900 पार करे तो और बढ़त मिलेगी : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) Print E-mail

अभी तो शेयर बाजार की धारणा कुछ तेजी की ही लग रही है, हालाँकि निफ्टी को 4900 के पास बाधा मिल रही है। 
अगर यह इस बाधा से आगे निकल जायेगा तो आगे और बढ़त मिल सकेगी। आज आईआईपी के आँकड़े अच्छे आने से आरबीआई तुरंत दरों में कटौती नहीं कर पायेगा। लेकिन मुझे लगता है कि अगर ब्याज दरों में अभी कटौती नहीं भी हो तो दरें अपना शिखर बना चुकी हैं। आगे चल कर एक महीने में नहीं तो दो महीने में दरें घटनी ही हैं। एक बार वह हो जाये तो चीजें ठीक लगने लगेंगी।
अभी मँझोले शेयरों में एक-दो दिनों से चाल दिख रही है। छोटी अवधि के लिहाज से मँझोले शेयरों में ही मजबूती दिखती है। अभी काफी कुछ नतीजों पर भी निर्भर करता है। कमजोर नतीजों की संभावना बाजार के भावों में पहले से ही शामिल है। इसलिए किसी कंपनी के थोड़े भी सकारात्मक नतीजे आने पर भाव उछल सकते हैं। 
इन्फोसिस के नतीजों में ईपीएस तो अनुमान से बेहतर ही रहा है, लेकिन अक्सर दिखता है कि नतीजों के बाद इसमें गिरावट आ जाती है। हर बार यह संभव नहीं है कि बाजार ने कंपनी के अनुमान से ज्यादा जो उम्मीदें लगा रखी हों, उनको वह पूरा कर सके। पूरे आईटी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक कमजोरी रहेगी। हमें यह समझना होगा कि यूरोप में दिक्कत अभी कायम है। इसके चलते आईटी कंपनियों को मिलने वाले ठेकों और उनकी कीमतों पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। लिहाजा पहले जिस तरह का मार्जिन उन्हें मिल पा रहा था, वैसा अब आगे शायद नहीं मिल पायेगा। इसलिए अब इस क्षेत्र में कोई बड़ा आकर्षण नहीं रहेगा। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 12 जनवरी 2012)

 

Last Updated ( Thursday, 12 January 2012 13:10 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.