Home जानकारों की राय नाम चुनें राजेश अग्रवाल रिलायंस के लिए अच्छी उम्मीदों से उछला बाजार
Banner
Banner
रिलायंस के लिए अच्छी उम्मीदों से उछला बाजार Print E-mail

राजेश अग्रवाल, निदेशक, सीडी इक्विसर्च

आज सुबह की कमजोरी के बाद बाजार में तेज उछाल का सबसे बड़ा कारण रिलायंस का शेयर है।

इसके नतीजे कल आने वाले हैं। अच्छे नतीजे आने की उम्मीदों के चलते रिलायंस के शेयर में काफी तेजी आयी, जिससे बाकी बाजार भी तेज हो गया। रिलायंस के बारे में बाजार में यह उम्मीद बँध रही है कि इसका तिमाही ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) काफी अच्छा हो सकता है। साथ ही डी-6 गैस के उत्पादन से भी इसके तिमाही नतीजों पर अच्छा असर होने की उम्मीद दिख रही है।
जब रिलायंस में आयी तेज उछाल के असर से निफ्टी 5286 के ऊपर निकल गया तो तकनीकी वजहों से भी बाजार की तेजी और बढ़ गयी। लोगों ने अपने बिकवाली सौदे काटे (शॉर्टकवरिंग की)। साथ ही जो लोग ज्यादा जोखिम लेना चाहते थे, उन्होंने नयी खरीदारी भी की। इन सब बातों से बाजार और ऊपर चला गया। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2010) 

Last Updated ( Thursday, 22 April 2010 15:15 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner