|
निफ्टी को मिलेगा 4930-4900 पर सहारा |
|
|
संदीप वागले, तकनीकी विश्लेषक
इस समय बाजार एक कारोबारी दायरे में है। फिलहाल ज्यादा बड़ी गिरावट की आशंका मुझे नहीं है।
निफ्टी के लिए 4930-4900 पर काफी अच्छा सहारा है। लेकिन अगले 10 दिनों की बात करें तो इसके लिए 5100-5150 के ऊपर जाना भी मुश्किल होगा। अभी बाजार का यही दायरा दिख रहा है। बाजार में नये शिखर की चर्चा हो रही है, लेकिन मुझे लगता है कि नया शिखर साल 2010 के अंतिम महीनों में ही बन सकेगा। या फिर, हो सकता है कि यह 2011 की शुरुआत में बने। अगले 3-6 महीनों के लिए मुझे लगता है कि निफ्टी नीचे 4500-4550 और ऊपर 5400-5450 के दायरे में घूमता रहेगा। संभव है कि यह 4550 तक न फिसले और कई बार 4800 के आसपास से घूम जाये। लेकिन इस दायरे के ऊपर जाने की गुंजाइश मुझे अभी नहीं दिख रही है। बाजार इस दायरे में समय काट कर परेशान करेगा। जब निफ्टी 5300-5400 तक जायेगा तो लोग फिर से 7000 के निफ्टी या 21000 के सेंसेक्स की बातें करेंगे। लेकिन वैसा होता अभी नहीं लग रहा है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 17 December 2009 12:01 )
|