Home जानकारों की राय नाम चुनें विपुल वर्मा निफ्टी 4922-5291 के दायरे में : विपुल वर्मा (Vipul Verma)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 4922-5291 के दायरे में : विपुल वर्मा (Vipul Verma) Print E-mail

अभी भारतीय शेयर बाजार कुछ समय तक जमने (कंसोलिडेशन) की कोशिश करेगा।

इसमें निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 5291 तक की गुंजाइश रहेगी, जबकि नीचे 4922 पर इसे अच्छा सहारा मिलेगा। आज की तारीख में तो 5291 के ऊपर निफ्टी का जाना मुश्किल लगता है। वहीं 4922 पर एक मजबूत सहारा है और जब तक कोई बड़ी घटना न हो, तब तक मुझे नहीं लगता कि यह स्तर टूटेगा।
बजट तक बाजार जमने के दौर से ही गुजरेगा और इस दरम्यान यह एक दायरे के बीच ही रहेगा। अभी निवेशकों को ग्रीस के ऋण समझौते से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए। इस महत्वपूर्ण मसले पर जो भी फैसला होगा, उससे बाजार पर काफी असर हो सकता है। विपुल वर्मा, तकनीकी विश्लेषक (Vipul Verma, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 31 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 31 January 2012 10:22 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.